Friday 6 April 2018

कमोडिटी मार्केट: बेस मेटल्स पर दबाव, क्या करें

बेस मेटल्स की कीमतों पर आज दबाव देखने को मिला है, अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते कारोबारी तनाव से इनकी कीमतों पर दबाव है। चीन-अमेरिका के बीच ट्रेड वॉर की आशंका बढ़ रही है। ट्रंप ने कुछ और उत्पादों पर ड्यूटी का प्रस्ताव रखा है। अमेरिका में चीन के 100 अरब डॉलर के उत्पादों पर ड्यूटी का प्रस्ताव है। बता दें कि अमेरिका ने पहले भी कई उत्पादों पर ड्यूटी का प्रस्ताव रखा था। अमेरिका और चीन के बीच कारोबार को लेकर हो रहे वार-प्रतिवार का असर कमोडिटी बाजार पर दिख रहा है। अमेरिका के चीन से होने वाले इंपोर्ट पर और टैरिफ लगाने के प्रस्ताव के कारण कच्चे तेल पर दबाव है। ब्रेंट क्रूड 68 डॉलर के नीचे फिसल गया है। वहीं नायमेक्स पर दाम 63 डॉलर के करीब हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन से होने वाले 100 अरब डॉलर तक के इंपोर्ट पर और ड्यूटी लगाने का प्रस्ताव रखा है। अमेरिका के इस प्रस्ताव के बाद सोने में थोड़ी चमक आई है। कॉमेक्स पर सोने के दाम 13 सौ 30 डॉलर के करीब कारोबार कर रहा है।


To Get Free Trial
Missed call @ 9582541010 
Call Us @ 8822117117 
Mail Us = starindiamarket@gmail.com 
Visit = http://www.starindiaresearch.com/freetrail.php

No comments:

Post a Comment