Monday 16 April 2018

JLR में छंटनी से टाटा मोटर्स का स्टॉक 5% टूटा, डूब गए 5 हजार करोड़

टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर यूके में अपने कर्मचारियों की छंटनी का विचार कर रही है। जेएलआऱ में छंटनी की खबर से सोमवार के कारोबार में टाटा मोटर्स के स्टॉक्स में 5 फीसदी की गिरावट आई। इससे कंपनी का मार्केट कैप 5 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा घट गया। टाटा मोटर्स की जेएलआऱ ने 13 अप्रैल को कहा था कि वह यूके स्थित प्लांट में कर्मचारियों की संख्या में घटाएगी। कंपनी की ओर से कर्मचारियों की संख्या तो नहीं बताई गई है लेकिन कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इसका असर 1000 अस्थायी कर्मचारियों पर पड़ेगा। यह खबर ऐसे समय में आई है जब हाल ही में जगुआर का क्वार्टर रिजल्ट आया है और इस रिजल्ट में प्रोडक्ट बिक्री में गिरावट देखने को मिली है। चौथी तिमाही में यूके में जैगुआर लैंड रोवर की बिक्री में 7.8 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। कंपनी ने इस दौरान 83,732 यूनिट्स बेचीं जबकि यूरोप में बिक्री 3.8 फीसदी गिरी।


To Get Free Trial 
Missed call @ 9582541010 
Call Us @ 8822117117 
Mail Us = starindiamarket@gmail.com 
Visit = http://www.starindiaresearch.com/freetrail.php

No comments:

Post a Comment